IPL के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट, ये 17 धुरंधर हैं शामिल

feature-top

 इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन के लिए गुरुवार 18 फरवरी को चेन्नई के एक होटल में मिनी ऑक्शन का आयोजन हुआ। ये मिनी ऑक्शन एक दर्जन से ज्यादा खिलाड़ियों के लिए मेगा ऑक्शन साबित हुआ, क्योंकि उन्हें उम्मीद से ज्यादा रकम मिली। यहां तक कि इस बार के ऑक्शन में आइपीएल के ऑक्शन के सारे रिकॉर्ड टूट गए, जब राजस्थान रॉयल्स ने सबसे ज्यादा बोली लगाते हुए क्रिस मौरिस को अपने साथ जोड़ा।

आइपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने की जो लिस्ट साल 2008 में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से शुरू हुई थी वो 2021 में क्रिस मौरिस पर आ रुकी है। हालांकि, अगले साल होने वाले मेगा ऑक्शन में कोई अन्य खिलाड़ी भी बाजी मार सकता है, लेकिन आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि क्रिस मौरिस को इस बार राजस्थान की टीम ने 16 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा है। इतनी कीमत में ऑक्शन में किसी भी खिलाड़ी पर बोली नहीं लगी है।

IPL के इतिहास में अब तक सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी

2008: एमएस धौनी (9.5 करोड़)

2009: एंड्रयू फ्लिंटॉप/केविन पीटरसन (9.8 करोड़)

2010: शेन बोंड/किरोन पोलार्ड (4.8 करोड़)

2011: गौतम गंभीर (14.9 करोड़)

2012: रवींद्र जडेजा (12.8 करोड़)

2013: ग्लेन मैक्सवेल (6.3 करोड़)

2014: युवराज सिंह (14 करोड़)

2015: युवराज सिंह (16 करोड़)

2016: शेन वॉटसन (9.5 करोड़)

2017: बेन स्टोक्स (14.5 करोड़)

2018: बेन स्टोक्स (12.5 करोड़)

2019: जयदेव उनादकट/वरुण चक्रवर्ती (8.4 करोड़)

2020: पैट कमिंस (15.5 करोड़)

2021: क्रिस मौरिस (16.25 करोड़)


feature-top