19 Feb 2021
महाराष्ट्र ने फिर से देश की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले एक हफ्ते से यहां नए मरीजों के मिलने की रफ्तार में 200% का इजाफा देखने को मिला है। यही कारण है कि 7 दिन से लगातार एक्टिव केस की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इन आंकड़ों से साफ है कि राज्य में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। अगर समय रहते इस पर काबू नहीं पाया गया तो हालात और खराब हो सकते हैं। महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक
19 Feb 2021 04:05PM,by: Imran Khan
गरियाबंद : छत्तीसगढ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम,2019 अंतर्गत जिले के 09 समूहांे में 14 रेत खदानों की निविदा/नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) के माध्यम से बंद लिफाफे में निविदा प्राप्त करने हेतु, निविदा आमंत्रण तिथि 17 फरवरी से 23 फरवरी 2021 तक कार्यालयीन समय शाम 5ः30 बजे तक निर्धारित है। अपर कलेक्टर जे.आर चौरसिया की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा 09 बॉक्स को सीलबंद किया गया। सहायक खनि. अधिकारी फागूलाल नागेश ने बताया कि निविदा/नीलामी खोलने तथा तकनीकी अर्हताधारी बोलीदारों (अधिमानी बोलीदार) 24 फरवरी 2021 को समूह-एच, समूह-आई, समूह-जे, समूह-के, तथा 25 फरवरी 2021 को समूह-एल,समूह-एम,समूह-एन,समूह-ओ,समूह-पी निविदा/नीलामी खोला जाना है एवं अधिमानी बोलीदार घोषित किया जाना है।
19 Feb 2021 04:04PM,by: Thaneshwar sahu
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकारी मंत्रालयों और विभागों में सभी अधिकारियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का उपयोग अनिवार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुकिंग गैस के बदले इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरण खरीदने की सब्सिडी भी दी जानी चाहिए। गडकरी ने आगे टिप्पणी की कि दिल्ली में 10,000 इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से प्रति माह per 30 करोड़ की बचत की जा सकती है।
19 Feb 2021 03:35PM,by: Ashna Ali
रायपुर : जय व्यापार पैनल के मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड, चुनाव सह संचालक गारगी शंकर मिश्र, चुनाव सह संचालक जितेन्द्र दोशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज चुनाव 2021 के तहत आज जय व्यापार पैनल के प्रत्याशियों ने आज अपना नामांकन दाखिल किया।
19 Feb 2021 02:47PM,by: Thaneshwar sahu
ग्रीनपीस के दक्षिण पूर्व एशिया विश्लेषण के अनुसार, बेंगलुरु 2020 में वायु प्रदूषण से प्रभावित होने वाला तीसरा सबसे खराब भारतीय शहर था। अध्ययन में कहा गया है कि वायु प्रदूषण और संबंधित समस्याओं के कारण बेंगलुरु में कम से कम 12,000 लोगों की मौत हो गई। इसके अतिरिक्त 65 12,365 करोड़ का आर्थिक नुकसान 2020 में वायु प्रदूषण के कारण प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हुआ।
19 Feb 2021 02:47PM,by: Ashna Ali
रायपुर - सीएम भूपेश बघेल शुक्रवार को असम दौरे से वापस लौटे, इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कई अहम मुद्दों पर बयान दिया। सीएम भूपेश बघेल ने असम दौरे को लेकर कहा कि असम में चुनाव का माहौल गरमाने लगा है। धीरे - धीरे माहौल बनते जा रहा है, लोगों में परिवर्तन की चाहत है। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के असम में दिए टारगेट पर कहा कि असम में भी शाह 100 प्लस बोल कर गए हैं, लेकिन 100 से ज्यादा सीटें कांग्रेस की रहेगी।
19 Feb 2021 01:41PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






