19 Feb 2021

Generic placeholder image

जगदलपुर : जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज नकटी सेमरा आड़ावाल जगदलपुर में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत गैर आवासीय निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। सहायक परियोजना अधिकारी जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जगदलपुर ने बताया कि इसके अंतर्गत अस्सिटेंट इलेक्ट्रीशियन, वेल्डिंग, डिस्ट्रीब्यूटर सेल्स कोर्सों में गैर आवासीय निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यार्थी कार्यालयीन समय पर कांउसिलिंग हेतु अपना अधाधर कार्ड की छायाप्रति, अंकसूची की छायाप्रति तथा 01 पासपोर्ट फोटो के साथ जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जगदलपुर नकटी सेमरा आड़ावाल में संपर्क कर सकते हैं।

19 Feb 2021 10:22AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

बेमेतरा :राज्य शासन द्वारा हाई एवं हायर सेकण्डरी स्कूलों को खोलने के निर्देश दिए गये हैं। जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी ने कल शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल कुसमी, मोहरेंगा, बालसमुंद, भनसुली, शासकीय हाई स्कूल करंजिया का निरीक्षण किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी में शिक्षिका संगीता देवी व्याख्याता द्वारा 10.46 बजे विद्यालय में उपस्थित हुई तथा उन्हीं के द्वारा विद्यालय का ताला खोला गया। उपस्थिति पंजी के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि संगीता देवी व्याख्याता 16 एवं 17 फरवरी 2021 को बिना सूचना के अनुपस्थित थी। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य पी.एल.यदु व्याख्याता 15 से 17 फरवरी 2021 तक बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। डॉ. रीता तिवारी व्याख्याता 18 फरवरी 2021 को, ओ.के.साहू व्याख्याता 15 से 17 2021 फरवरी तक, कमलेश सिंह व्याख्याता, श्रीमती रेणुका अग्रवाल शिक्षक एवं संतोष वैष्णव सहा.शिक्षक 18 फरवरी 2021 को बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए।

19 Feb 2021 09:25AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि युवा क्षेत्र में अधिक से अधिक क्रिकेट सहित अन्य खेलों का आयोजन करें। उन्होंने कहा कि खेलों से स्वास्थ्य शरीर और मस्तिष्क का विकास होता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि खेल आपसी सद्भावना, भाईचारे, परस्पर स्नेह और वधुत्व बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम है। जांजगीर चांचा जिले के सारागांव बाजार स्थित रंगमंच में सारागांव क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों की मांग पर डॉ महंत ने सारागांव में खेल स्टेडियम बनाने सकारात्मक कार्यवाही करने की बात कही।

19 Feb 2021 08:08AM,
by: Thaneshwar sahu