19 Feb 2021

Generic placeholder image

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन 20 फरवरी को आयोजित किया गया है। भाजपा महिला मोर्चा जिला इकाई की ओर से बुढ़ापारा धरना स्थल में आयोजित इस धरना में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरानी, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विधायक शिवरतन शर्मा, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, रंजना साहू, महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी सुश्री लता उसेंडी, शालिनी राजपूत सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

19 Feb 2021 01:40PM,
by: Thaneshwar sahu