श्रीनगर : कश्मीर घाटी में पिछले 16 घंटों के भीतर तीसरी आतंकी वारदात पेश आई है। आतंकवादी ने जिला श्रीनगर के भगत बरजुल्ला इलाके के मुख्य बाजार में खड़े दो पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसाकर उन्हें शहीद कर दिया। हमले को अंजाम देने वाले आतंकी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें वह दुकान के बाहर खड़े एक पुलिसकर्मी पर गोलियां बरसा वापस भागते हुआ नजर आ रहा है।

feature-top

वायरल हो रहे वीडियो में आतंकी ने फिरन पहन रखा है और उसी के भीतर उसने एके-47 छिपा रखी थी। बड़ी आसानी के साथ आतंकी मुख्य बाजार तक पहुंचता है और वहां एक दुकान के बाहर खड़े पुलिसकर्मी पर गोलियां बरसाकर वापस भाग जाता है। गोलीबारी की इस घटना के बाहर बाजार में हड़कंप मच गया। दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

feature-top