- Home
- टॉप न्यूज़
- बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या के मामले में और 4 लोग गिरफ्तार
बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या के मामले में और 4 लोग गिरफ्तार
21 Feb 2021
, by: Thaneshwar sahu
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रिंकू शर्मा हत्याकांड में चार और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन पर मंगोलपुरी में 10 फरवरी को बंजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की चाकू गोदकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि ये लोग भी उस ग्रुप में शामिल थे जिन्होंने रिंकू की हत्या की थी। मिली जानकारी, इन आरोपितों के खिलाफ रिंकू के परिजनों की तरफ से मामला दर्ज कराया गया था। वारदात के बाद से ये लोग फरार थे। पुलिस को इनकी तलाश थी।
इससे रिंकू शर्मा की हत्या के मामले में पांच लोग पहले ही गिरफ्तार किए थे। पुलिस ने जाहिद, मेहताब, दानिश, इस्लाम और ताजुद्दीन को गिरफ्तार किया था। ये सभी आरोपित एक परिवार से हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS