21 Feb 2021

Generic placeholder image

बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक रुपये की कटौती कर दी है। रविवार आधी रात से नई कीमतें लागू होंगी। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस व तृणमूल ने हुगली जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया था। शनिवार सुबह तृणमूल ने बैद्यवाटी व सेवड़ाफुली इलाके में जुलूस निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। श्रीरामपुर नव गावा मोड़ पर सत्ताधारी पार्टी के कॢमयों ने अपने कपड़े उतारकर अनोखे अंदाज में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दूसरी ओर रिसड़ा स्थित वेलिंग्टन जूट मिल के गेट के सामने कांग्रेसियों ने जीटी रोड अवरुद्ध करके पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया।

21 Feb 2021 03:36PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर: विकास उपाध्याय ने कहा, आज जिस तरह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सफल नेतृत्व में पूरा छत्तीसगढ़ चहुँमुखी विकास की ओर अग्रसर है एवं भूपेश सरकार की योजनाएँ कारगर साबित हो रही हैं। जहाँ किसान से लेकर हर वर्ग अपने आप को संतुष्ट महसूस कर रहा है। ऐसे में केन्द्र सरकार को जरूरत है कि वह खुद भी और भाजपा शासित प्रदेशों में छत्तीसगढ़ सरकार के माॅडल को लागू करने रूचि दिखाए। उन्होंने कहा, देश की जनता आज नेता को देखकर नहीं बल्कि उसके काम को देखकर पसंद करती है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि देश के अन्य राज्यों में एक स्टार के रूप में देखी जा रही है। उन्होंने असम सहित अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव में कांग्रेस के जीत का दावा किया।

21 Feb 2021 01:57PM,
by: Thaneshwar sahu