21 Feb 2021
चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के कम से कम 25,000 जवान तैनात किए जाएंगे। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि गृह मंत्रालय ने विधानसभा चुनाव में सीआरपीएफ, बीएसएफ, आइटीबीपी, सीआइएसएफ और एसएसबी की 250 कंपनियों को तैनात करने का निर्देश दिया है। 75 कंपनियों को स्टैंडबाई मोड में रखा जाएगा और जिस राज्य में उनकी जरूरत होगी, वहां उन्हें तैनात किया जाएगा। बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है।
21 Feb 2021 10:55AM,by: Thaneshwar sahu
सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुकदा और कुली के बीच जंगल मे कुछ महिलाओं के साथ कुकदा की यशोदा बाई हर दिन की तरह शनिवार की सुबह लकड़ी-गोबर बीनने गई थी। इसी बीच उसे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उनके बिना देर किए आवाज की दिशा में बढ़ना शुरू किया तो देखा कि जंगल के बीच खेत की मेढ़ में एक नवजात बच्ची बिलख बिलखकर रो रही है। उसने अपने साथ आईं महिलाओं की मदद से उस बच्ची की जिंदगी बचा ली। जंगल में लकड़ी-गोबर बीनने गई यशोदा को रोते हुए मिली नवजात
21 Feb 2021 09:58AM,by: Imran Khan
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रिंकू शर्मा हत्याकांड में चार और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन पर मंगोलपुरी में 10 फरवरी को बंजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की चाकू गोदकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि ये लोग भी उस ग्रुप में शामिल थे जिन्होंने रिंकू की हत्या की थी। मिली जानकारी, इन आरोपितों के खिलाफ रिंकू के परिजनों की तरफ से मामला दर्ज कराया गया था। वारदात के बाद से ये लोग फरार थे। पुलिस को इनकी तलाश थी।
21 Feb 2021 09:30AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य में भू-जल संरक्षण और संवर्धन के लिए संचालित नरवा (नाला) विकास योजना के जरिए राज्य के नदी-नालों और जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित किया जा रहा है। राज्य में संचालित नरवा विकास योजना दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के नरवा, गुरवा, घुरवा, बाड़ी का एक घटक है। नरवा विकास के माध्यम से वर्षा जल को सहेजने के लिए तेजी से नालों का उपचार कराया जा रहा है।
21 Feb 2021 08:58AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









