21 Feb 2021

Generic placeholder image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर में भाजपा नेता और पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी की इस बैठक में प्रधानमंत्री के अलावा राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष,संगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी शामिल हुए, सुबह 10 बजे से शुरू हुई यह बैठक शाम 5 बजे तक चलेगी। कोरोना काल में इसे बीजेपी की अहम बैठक माना जा रहा है। इसमे पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जा रही है। प्रधानमंत्री विधानसभा में जीत का विजन कार्यकर्ताओं को दिखाएंगे,पहले अमित शाह भी इस बैठक में हिस्सा लेने वाले थे लेकिन किन्हीं कारणों से वह बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे।

21 Feb 2021 07:23AM,
by: Imran Khan