21 Feb 2021

Generic placeholder image

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने किसान आंदोलन से जुड़ी टूलकिट के मामले में गिरफ्तार क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को शनिवार को जमानत नहीं दी। कोर्ट ने मंगलवार 23 फरवरी तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया। कोर्ट में पुलिस ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश थी। भारत को बदनाम करने की ग्लोबल साजिश में दिशा भी शामिल है। दिशा ने सिर्फ टूलकिट बनाई और शेयर नहीं की। बल्कि वह खालिस्तान की वकालत करने वाले के संपर्क में भी थी। खालिस्तानी संगठनों ने दिशा का इस्तेमाल किया। हालांकि दिशा के वकील ने इन आरोपों को निराधार बताया। टूलकिट केस में दिशा रवि को जमानत नहीं

21 Feb 2021 03:56AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रायपुर : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा द्वारा तैयार रेडियो कार्यक्रम 'हमर ग्रामसभा' की 21 फरवरी को 30वीं कड़ी प्रसारित की जाएगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव आकाशवाणी रायपुर से हर सप्ताह शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक प्रसारित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में 21 फरवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे। वे कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलो हर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।

21 Feb 2021 03:56AM,
by: Thaneshwar sahu