बड़ी खबर : राज्य के इस जिले में लगा पूर्ण लॉ़कडाउन, आवश्यक सेवाओं की रहेगी अनुमति

feature-top
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में अचलपुर शहर को छोड़कर अमरावती जिले में रविवार को एक सप्ताह का पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। संरक्षक मंत्री यशोमति ठाकुर के मुताबिक, इस दौरान आवश्यक सेवाओं की अनुमति रहेगी। देश के अन्य हिस्सों में कोरोना संक्रमण में कमी आने के विपरीत महाराष्ट्र में मामले बढ़ रहे हैं। इससे पहले गुरुवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 5,427 मामले दर्ज किए गए। इसे देखते हुए विशेषष रूप से प्रभावित अमरावती जिले में सप्ताहांत पर लॉकडाउन लगाने का एलान किया गया है। इसके तहत दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। हालांकि, आवश्यक सेवाओं को इससे छूट दिया गया है। इसके अलावा यवतमाल जिले में स्कूलों को 10 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है और लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
feature-top