दंतेवाड़ा जिले में आत्मसमर्पित महिला नक्सली ने की आत्महत्या

feature-top

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में आत्मसमर्पित महिला नक्सली ने विश्राम कक्ष में फांसी लगाकर जान दे दी।

जिला मुख्यालय में स्थित डीआरजी कार्यालय के महिला विश्राम कक्ष में आत्मसमर्पित महिला नक्सली पाण्डे कवासी ने फांसी लगाकर जान दे दी है।

बतादे कि  घर वापस आइए अभियान से प्रभावित होकर इस महीने की 19 तारीख को पांच लाख रूपए की इनामी महिला नक्सली जोगी कवासी और महिला नक्सली पाण्डे कवासी के साथ आत्मसर्पण किया था।


feature-top