24 Feb 2021

Generic placeholder image

रायपुर : देश में पूरा व्यापारी वर्ग जीएसटी की विसंगतियों के चलते बहुत सी समस्याओं का सामना कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में लाए गए नए प्रावधानों के चलते आज यह और भी जटिल हो चुका है और इससे व्यापारियों की समस्या और भी बढ़ गई है। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए इन नियमों के तहत ई बिल के रूप में छोटे व्यापारियों के सामने अब नई परेशानी खड़ी है। वहीं दूसरी तरफ कर अदायगी में थोड़ी सी लापरवाही होने पर जीएसटी नंबर तक रद्द का प्रावधान किया गया है। जिसके विरोध में कैट द्वारा 26 फरवरी को भारत बंद का आव्हान कर केंद्र सरकार तक व्यापारियों की बात पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जीएसटी की जटिलताओं को दूर कर इसे सरल बनाने और व्यापारियों को राहत देने के मकसद से यह देशव्यापी बंद बुलाया गया है जिसे व्यापारियों का पूरा समर्थन मिल रहा है। इसी बीच व्यापारी एकता पैनल के अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के एक बयान से व्यापारियों में खासा रोष है। 

24 Feb 2021 05:39PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

    रायपुर : संचालनालय संस्कृति एवं पुरातत्त्व द्वारा महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर स्थित सभागार में 26 एवं 27 फरवरी को दो दिवसीय शोध संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी का शुभारंभ 26 फरवरी को सुबह 10.30 बजे होगा। इस दो दिवसीय संगोष्ठी में छह सत्र होंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक संत परम्परा पर शोध पत्रों का वाचन होगा। प्रथम आकादमिक सत्र की अध्यक्षता डॉ. सुशील त्रिवेदी करेंगे। स्वामी विवेकानंद जी पर डॉ. ओ.पी. वर्मा वक्तव्य देंगे। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता डॉ. केशरी लाल वर्मा करेंगे। वक्ता डॉ. बालचंद कछवाहा स्वामी आत्मानंद जी पर वक्तव्य देंगे। तृतीय सत्र में डॉ. अनिल भतपहरी गुरू घासीदास जी पर वक्तव्य देंगे एवं अध्यक्षता डॉ. परदेशी राम वर्मा करेंगे। अकादमिक सत्र के उपरांत संत परम्परा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वामी विवेकानन्द का अवदान गीत, भीनेज देवांगन एवं साथियों द्वारा एवं श्री दिनेश कुमार जांगड़े एवं साथियों द्वारा पंथी नृत्य की प्रस्तुति होगी।

24 Feb 2021 04:35PM,
by: Thaneshwar sahu