उत्तराखंड: चमोली में परमाणु जासूसी डिवाइस के कारण आई बाढ़?

feature-top

भारतीय हिमालय क्षेत्र के एक गाँव में लोग पीढ़ियों से मानते आ रहे हैं कि ऊंचे पहाड़ों की बर्फ़ और चट्टानों के नीचे परमाणु डिवाइस दबे हैं।

इसलिए जब फ़रवरी की शुरुआत में ग्लेशियर टूटने से रैनी में भीषण बाढ़ आई तो गाँव वालों में अफरातफरी मच गई और अफ़वाहें उड़ने लगीं कि उपकरणों में "विस्फोट" हो गया है, जिसकी वजह से ये बाढ़ आई, जबकि वैज्ञानिकों का मानना है कि हिमालयी राज्य उत्तराखंड में आई बाढ़ की वजह टूटे ग्लेशियर का एक टुकड़ा था।

इस घटना में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई। लेकिन 250 परिवारों वाले रैनी गाँव के लोगों से आप ये कहेंगे तो कई लोग आप पर भरोसा नहीं करेंगे।


feature-top