आदिवासी विकास विभाग के अतिरिक्त सचिव मिंज को दी गई भावपूर्ण विदाई

feature-top

रायपुर : आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अतिरिक्त सचिव एम.एम. मिंज आज सेवा निवृत्ति हो गए। सेवा निवृत्ति पर विभाग के सचिव डी.डी. सिंह एवं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने शाल-श्रीफल से मिंज का सम्मान किया और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।

 मिंज जून 1981 में सहायक ग्रेड-3 के पद पर मध्य प्रदेश मंत्रालयीन सेवा से अपनी सेवा की शुरूआत की। मिंज विभिन्न पदों (संयुक्त सचिव, उप सचिव, अवर सचिव, अनुभाग अधिकारी) पर मंत्रालय के विभिन्न विभागों में काम करते हुए आज सेवा निवृत्ति हो हुए। विदाई कार्यक्रम में विभाग के संयुक्त सचिव एम.आर. ठाकुर, अवर सचिव ए.के. निमलकर, ओएसडी वरूलकर, अनुभाग अधिकारी के.पी. नेताम व केनस नायक, देवलाल भारती उपस्थित थे।


feature-top