27 Feb 2021
रायपुर : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय ग्राम छुरा, गरियाबंद के कुलपति पद पर प्रोफेसर डॉ. आनंद महलार को नियुक्त किया है। डॉ. आनंद महलवार का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी। उनकी नियुक्ति छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय(स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 (क्रमांक 13 सन् 2005) की धारा 17 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त हुए डॉ. महलवार
27 Feb 2021 04:45PM,by: Thaneshwar sahu
जिन जिलों में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, वहां प्राथमिकता के आधार पर टीके लगाए जाएंगे। केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण के हालात की समीक्षा के दौरान इसके निर्देश दिए। इन आठ राज्यों में पिछले 15 दिनों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला है।
27 Feb 2021 04:03PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर - कोविड-1 के दौर में रेलवे के दोगुना किराया की वजह से यात्री हांफ रहे हैं। क्योंकि रेल किराया स्पेशल ट्रेनों के नाम पर यात्रियों से लिया जा रहा है।यही वजह है कि 12 फरवरी से चलना शुरू हुई स्पेशल लोकल ट्रेनों में उतने यात्री नहीं बढ़े, जितना कि पहले सफर करते रहे हैं। बारह दिनों में 30 हजार के करीब स्पेशल लोकल ट्रेनों में यात्रियों ने सफर किए। जबकि इन्हीं ट्रेनों में पहले हर दिन 15 हजार से अधिक यात्री सफर करते थे। उतने यात्री बढ़े नहीं फिर भी रेलवे बोर्ड कम दूरी वाली गाड़ियों में अधिक किराया यात्रियों से वसूलने की तैयारी में है। रेलवे के दोगुना किराया की वजह से यात्री हांफ रहे हैं
27 Feb 2021 04:03PM,by: Imran Khan
रायपुर - स्थानीय सराफा बाजार में आज सोने की कीमतें प्रति 10 ग्राम घटकर 48 हजार से नीचे चली गई, वहीं चांदी की कीमतें भी घटकर 69600 पर पहुंच चुकी है। सोने-चांदी की कीमतों में बीते 15 दिनों के भीतर बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमतें जहां प्रति 10 ग्राम 47800 रुपए पर बिकी,वहीं चांदी की कीमतें प्रति 10 ग्राम 69600 रुपए रही। सराफा कारोबारियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में नरमी बनी हुई है।1 फरवरी को सोना 50600 व चांदी 74800 पर बिकी थी। 25 दिनों में सोना 2800 व चांदी 5200 रुपए सस्ती हो चुकी है। सोने-चांदी की कीमत मे बड़ी गिरावट दर्ज
27 Feb 2021 03:25PM,by: Imran Khan
गोबर खरीद के लिए गोधन न्याय योजना शुरू होने के बाद शहर में गोबर चोरी का पहला मामला सामने आया है। सुबह छह बजे घुटरापारा कचरा प्रबंधन केंद्र सह शहरी गोठान में रखे गोबर की चोरी कर रहीं पांच महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ा गया। उनसे लगभग 45 किलो गोबर बरामद हुआ। महिलाएं आस- पास मोहल्ले की हैं इसलिए उन्हें नगर निगम के कर्मचारियों ने कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। अंबिकापुर के पशुपालकों ने अब तक 60 लाख की आय गोबर बेचकर अर्जित की गोबर की चोरी करते पांच महिलाऐं रंगे हाथ पकड़ाई
27 Feb 2021 02:48PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








