राजधानी में चल रहे 3 अवैध डेयरियों को निगम ने किया सीलबंद

feature-top

रायपुर : नगर निगम जोन 6 नगर निवेष विभाग की टीम ने नगर निगम रायपुर की गोकूल नगर योजना में 3 अवैध डेयरियों को ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्यवाही की । अभियान जोन 6 कमिष्नर हेमंत शर्मा एवं जोन उपअभियंता संस्कार शर्मा की उपस्थिति में चलाया गया। इस संबंध में जोन 6 कमिष्नर ने बताया कि आज जिन 3 अवैध डेयरियों को सील बंद किया गया है पूर्व में नगर निगम ने उन्हें योजना के तहत वहां आबंटन दिया था । जिसे नगर निगम एमआईसी द्वारा वर्ष 2009 में आबंटन को निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद नगर निगम द्वारा उक्त अवैध डेयरियों को हटाने संबंधित संचालको को नोटिस दी गई। ऐसी 11 अवैध डेयरियां गोकूल नगर में पायी गयी है। जिसमें से 3 अवैध डेयरियों को अभियान पूर्वक हटाया गया। महापौर एवं आयुक्त के आदेषानुसार शीघ्र ही अभियान चलाकर नगर निगम जोन 6 नगर निवेष विभाग द्वारा शेष बची 8 डेयरियों को ताला लगाकर सील बंद की जायेगी |


feature-top