27 Feb 2021

Generic placeholder image

नारायणपुर - नक्सलगढ़ में आज शांति का संदेश लेकर देश-विदेश के 11 हजार 797 एथलीट्स ने दौड़ लगाई। अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के आयोजन को लेकर सभी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दौड़ शुरू होने से पहले प्रतिभागियों ने वार्म - अप जुंबा डांस किया। इसके बाद हाईस्कूल मैदान से हाफ मैराथन शुरू हुई। पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग श्रेणी में मैराथन हुई। बस्तर सांसद दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष विधायक चंदन कश्यप और IG पी सुंदरराज ने भी मैराथन में शिरकत की। जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने दौड़ लगाई। पुरुष वर्ग में मेघालय में सेना के जवान अनीश थापा विजेता बने हैं। वहीं पुणे के धावक दूसरे नंबर पर रहे। विजेताओं को मेडल वितरित किए गए। प्रथम आने वाले को 1 लाख 21 हजार, द्वितीय को 61 हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाले धावक को 31 हजार रु का पुरस्कार दिया गया है।

27 Feb 2021 09:26AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

 रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल व गैस सिलेंडर के दाम में लगातार बढ़ोत्तरी को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा कि पिछले कुछ महीने से लगातार महंगाई चरम पर है। खाद्य तेलों के साथ प्याज, हरी सब्जियां, फल व अनाज, दालों के साथ-साथ दवाईयों के दाम आसमान छू रहे हैं। अब लगातार पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस के दाम बढ़ने से आम आदमी पस्त हो गया है। केन्द्र की मोदी सरकार महंगाई रोकने और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी के लिए कोई पहल नहीं कर रही है, इससे पता चलता है कि मोदी सरकार किस हद तक संवेदनहीन और सत्ता के नशे में मदमस्त हो गई है। आम जनों की सहुलियतें बढ़ाने का दम भरने वाली मोदी सरकार जनता को ऐसी आर्थिक मार दे रही है कि लोगों के लिए दो वक्त का निवाला जुगाड़ कर पाना मुश्किल हो रहा है। मोदी सरकार गरीबों और निम्न वर्ग के लोगों को राहत देने की जगह उद्योगपतियों, बड़े कारोबारियों का हित करने में जुटी हुई है। आम जनता को केन्द्र सरकार दे रही महंगाई की लगातार डोज : कांग्रेस

27 Feb 2021 09:26AM,
by: Thaneshwar sahu