27 Feb 2021
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर गुजरात के लोगों ने AAP को पांच साल की सेवा का मौका दिया, तो वे "बीजेपी के 25 साल के शासन को भूल जाएंगे"। इसके बाद सूरत नगर निगम चुनाव में AAP ने 27 सीटें जीतीं। केजरीवाल ने कहा, "हम राजनीति करना नहीं जानते हैं, हम केवल काम करने के बारे में जानते हैं और हमने दिल्ली में सबसे अच्छे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल बनाए हैं।"
27 Feb 2021 08:41AM,by: Ashna Ali
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय नवा रायपुर द्वारा संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग के अन्तर्गत अनुकम्पा नियुक्ति के 12 मामले में नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। संचालक उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अनुकम्पा नियुक्ति हेतु गठित छानबीन समिति द्वारा परीक्षणांेपरान्त उपयुक्त पाये गए आवेदनों को माली के पद पर पदस्थ किया गया है। उद्यानिकी विभाग में अनुकम्पा नियुक्ति के पदस्थापना आदेश जारी
27 Feb 2021 08:40AM,by: Thaneshwar sahu
पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की निगरानी करने के अगले दिन ही 30 अप्रैल को मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा अपने पद से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। बंगाल, असम और केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है। इन राज्यों में 27 मार्च से 29 अप्रैल तक मतदान होगा।शुक्रवार को विज्ञान भवन में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करते हुए अरोड़ा ने कहा कि यह उनका आखिरी संवाददाता सम्मेलन है।
27 Feb 2021 07:33AM,by: Thaneshwar sahu
आमतौर पर सरकारें कहती कुछ है करती कुछ है तो मन मे दुख के साथ क्षोभ भी होता है कि सत्ता पाने के लिए जो रास्ते चुने जाते है उसे सत्ता पाने के बाद क्यो भुला दिया जाता है। इस देश की आज़ादी में किसी भी व्यक्ति का इकलौता योगदान नही रहा है। लाखो करोड़ो लोगो ने योगदान दिया है लेकिन जो व्यक्ति सत्ता के लिए सहयोगी होता है उसे महिमामंडित करना राष्ट्र धर्म हो गया है। जिन अंग्रेजो ने इस देश मे अपनी सत्ता को 1929 के बजाय 1947 तक ले गए उसका कारण नरम पंथियों की कमजोर मानसिकता थी। भगतसिंह की फांसी औऱ चंद्रशेखर आज़ाद की हत्या को देश के नरम विचारवादियो ने दफन कर दिया। इन्ही नरमपंथियों ने आज़ादी की सौदेबाज़ी में द्वितीय विश्वयुद्ध में हज़ारो भारतीय सैनिकों को मौत के घाट उतरवा दिया। अहिंसा का ये हिंसात्मक रूप हमेशा ही ढीलेढाले विचारवादियो को कटघरे में खड़ा करते है। देश आजाद हुआ तो देश के नाम पर मरने वालों के बजाय चोरी डकैती जुर्म के लोग स्वतंत्रता संग्राम सैनानी बन गए और भगतसिंह औऱ चंद्रशेखर आज़ाद आतंकवादी करार दिए गए। देश मे अनेक दलों की सत्ता आयी लेकिन ये लोग स्वतंत्रता संग्राम सैनानी नही हुए। खोज खोज कर भारतरत्न वोट की राजनीति के नाम भेंट चढ़ गए लेकिन इनकी सुध लेने वाले लोग जिनमे वर्तमान प्रधानमंत्री भी शामिल है साहस नही कर पाए कि देश के दो महान सपूतों को वो इज्जत दिया जाए जिसके लिए वे हक़दार है।
आज देश के सबसे निर्भीक,विचारशील, संघटनात्मक शक्ति से ओत प्रोत महान व्यक्तित्व पंडित चंद्रशेखर आज़ाद का जन्मदिन है। इस शख्स को देश का शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो इन्हें नही जानता होगा। आज़ाद चाहते तो संस्कृत के महान वेत्ता बन सकते थे लेकिन महज 15 साल में देश की आज़ादी के लिए कोड़े खाये आज़ाद बने आज़ाद कहलाये। वे जानते थे कि अंग्रेज लातों के भूत है बातो से नही मानेंगे इस कारण उन्होंने लोहा लोहे को काटता है का सिद्धांत अपनाया। लाला लाजपतराय की हत्या का बदला खून के बदले खून के रूप में लिया। उनकी शक्ति को अंग्रेज कभी भी आंक नही सके। बड़े बड़े अंग्रेजो की आज़ाद का नाम सुनते ही पेंट गीली हो जाती थी।
इस देश मे वीरों को दुश्मन मार नही पाते थे लेकिन जयचंदो, मीरजाफरो, सिंधियाओ, औऱ आज़ाद का पता देने वाले वीरभद्र के कारण दुश्मनों को फायदा मिला ।आज़ाद भी बड़े संदेहास्पद तरीके से मुखबिरी के शिकार हुए।तत्समय राजनीति के केंद्र रहे ईलाहाबाद (नाम से ही जाहिर है) में आज़ाद को अल्फ़्रेड पार्क में घेर लिया गया। वे जीते जी आज़ाद रहे तो आखिर में कैसे गुलाम होते। आज़ाद, जन्म से आज़ाद थे, आज़ाद रहे और आज़ाद मरे।
मिटा सकता कोई उनको जमाने मे दम नही
वो जमाने से थे जमाना उनसे नही
आज देश के 140 करोड़ लोग इस जाबांज़ को मन से श्रद्धा सुमन अर्पित करता है।
मुझे दिल्ली शांति स्थल से ज्यादा अल्फ़्रेड पार्क में अपनत्व महसूस होता है। श्रद्धा सुमन अमर वीर जांबाज़ आज़ाद
27 Feb 2021 07:04AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




