मेरठ में आम आदमी पार्टी की किसान महापंचायत आज, अरविंद केजरीवाल करेंगे संबोधित

feature-top

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज मेरठ से 2022 के विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। रोहटा बाईपास पर संस्कृति रिजॉर्ट में होने जा रही आम आदमी पार्टी की किसान महापंचायत में वह मुख्य अतिथि हैं। कृषि कानूनों की वापसी की मांग उनका मुख्य मुद्दा है। इसके लिए आप कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से लगातार गांव - गांव जाकर किसानों से जनसंपर्क कर रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। किसान महापंचायत उसी की तैयारी का हिस्सा मानी जा रही है। प्रशासन ने तीन हजार लोगों की किसान महापंचायत की अनुमति दी है। शनिवार को अपार चैंबर में आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बैठक की। कहा, तीनों केंद्रीय कृषि कानून किसानों के लिए फांसी का फंदा हैं।


feature-top