जानिए किस विधायक ने उठाया विधानसभा में किसानों की धान खरीदी का मुद्दा सभी किसानों का खरीदा जाएगा धान।

feature-top
बलोदाबाजार।जनसंवाद। NIKHIL.WADHWA.बलोदा बाजार विधानसभा के विधायक प्रमोद कुमार शर्मा ने आज किसानों के धान खरीदी का मुद्दा प्रमुखता से विधानसभा में उठाया । जिन किसानों का धान नहीं खरीदा गया है उनका धान खरीदने की मांग की। जिस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समस्त किसानों का धान खरीदने का आश्वासन दिया। बलौदा बाजार के सजग विधायक किसान हितैषी नेता प्रमोद शर्मा ने धान खरीदी का मुद्दा उठाकर किसानों का दिल जीत लिया । ज्ञात हो कि बलौदा बाजार विकासखंड में 207 किसानों का 7932 कुंटल धान खरीदना शेष है इस विषय को लेकर बलौदा बाजार क्षेत्र के किसान विधायक प्रमोद शर्मा के पास धान खरीदी के लिए बार बार चक्कर लगा रहे थे। जबकि यह किसान तहसीलदार और कलेक्टर का चक्कर लगा लगा कर थक चुके थे। इसी तरह पलारी विकासखंड के 321 किसानों का11991 क्विंटल धान खरीदना फेस है जिससे किसान काफी परेशान हैं। विधायक द्वारा इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने से कृषकों ने राहत भरी सांस ली है। और उनका धान खरीदे जाने की उम्मीद जगी है। ज्ञात हो कि इन सभी किसानों का 27 तारीख को टोकन कट चुका था किंतु बेमौसम बरसात हो जाने के कारण धान खरीदी नहीं हो पाई और समय निकल गया था यदि इन किसानों का धान सरकार नहीं खरीदती है तो यह किसान डिफाल्टर हो जाएंगे और आगामी वर्ष में इनके धान की खरीदी भी नहीं दी इसे लेकर किसान बेहद चिंतित थे।
feature-top