- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- तिल्दा
- तिल्दा नेवरा ग्राम पंचायत भटभेरा में 2 दिवसीय जागरूकता का आयोजन किया गया
तिल्दा नेवरा ग्राम पंचायत भटभेरा में 2 दिवसीय जागरूकता का आयोजन किया गया
05 Mar 2021
, by: निखिल वाधवा
तिल्दा नेवरा
अल्ट्राटेक हिरमी संयंत्र के ग्रामीण विकास विभाग एवं केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम भठभेरा में दो दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसका प्रमुख उद्देश्य ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं को जानकारी देना था साथ ही साथ जल संरक्षण एवं स्वच्छता जैसे विषयों पर ग्रामीणों को कैंसिल करना था जिससे कि वह अपने ग्राम को स्वच्छ रखें एवं पानी बचाने जैसे अभियानों में संवेदनशील होकर हिस्सा ले सकें। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं को जानकारी दी गई विशेषकर महिलाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के शिक्षा अधिकारी श्री कोमल सिंह ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आना चाहिए तथा पंचायत के कार्यों में में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए जिससे गांव के विकास में अपना योगदान दे सकें। ग्राम के सरपंच श्रीमती बेदिन बाई साहू ने अल्ट्राटेक हिरमी सीमेंट संयंत्र की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से कार्यक्रमों से ग्रामीणों में जागरूकता आती है तथा लोग जागरूक होकर ग्राम विकास में अपना योगदान देते हैं।ग्रामीण विकास से वैभव त्रिपाठी ने बताया कि अल्ट्राटेक सीमेंट प्रबंधन सदैव ग्राम विकास में साथ रहता है तथा विशेषकर महिला उत्थान एवं बालिका शिक्षा जैसे विषयों पर काम करना चाहता है इसलिए गांव में शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शासन के विभिन्न विभागों से समन्वय कर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता है इससे ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि श्री राम कुमार साहू ग्रामीण विकास केंद्र के रामा साहू एवं प्रीतम पटेल का विशेष योगदान था
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
