रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ ममता बनर्जी का पैदल मार्च शुरू

feature-top

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज सिलीगुड़ी में रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ पैदल मार्च निकाल रही हैं। चुनावों की तारीखों का एलान होते ही ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर होने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही हैं। इससे पहले पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की वजह से ममता बनर्जी ने स्कूटी चलाकर विरोध जताया था।

आज ममता बनर्जी रसोई गैस के खिलाफ सिलीगुड़ी में विरोध प्रदर्शन करेंगी और पदयात्रा निकाल रही हैं। ममता बनर्जी ने शनिवार को एलान किया था कि सात मार्च को वो रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगी।टीएमसी नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ पदयात्रा निकालेंगी।


feature-top