संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होगा। चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच यह चरण आठ अप्रैल तक चलेगा। दूसरे चरण में मोदी सरकार का मुख्य ध्यान वित्त विधेयक और साल 2021- 22 के लिए अनुदान की विभिन्न मांगों को पास कराने पर होगी।

feature-top

इसके अलावा सरकार ने कई विधेयकों को भी इस सत्र में पारित कराने के लिए सूचीबद्ध किया है। इनमें पेंशन निधि नियामक व विकास प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, राष्ट्रीय वित्त पोषण अवसंरचना और विकास बैंक विधेयक, विद्युत (संशोधन)विधेयक, क्रिप्टो करेंसी व आधिकारिक डिजिटल करेंसी नियमन विधेयक शामिल है। बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से 13 फरवरी तक चला था।

feature-top