सीएम बघेल ने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि की मुख्य प्रशासिका दादी ह्दयमोहिनी के निधन पर जताया दुःख

feature-top
रायपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका दादी ह्दयमोहिनी का निधन हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्तक्त किया है। श्री बघेल ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा - दुःखद समाचार मिला है कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका दादी ह्दयमोहिनी (जिन्हें सब गुलज़ार दादी कहते थे) ने आज शरीर का त्याग कर दिया है। महाशिवरात्रि के दिन ही वह कैलाशवासिनी हो गयी हैं। उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम एवं विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति:।
feature-top