11 Mar 2021
तिल्दा नेवरा रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी(ग्रामीण) की प्रथम विस्तारित बैठक दिनांक 10 मार्च को कांग्रेस भवन, गांधी मैदान रायपुर में आयोजित की गई। उक्त बैठक में प्रदेश अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी द्वारा मुझे जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के कोषाध्यक्ष पद हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। पीसीसी अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी, प्रदेशअध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया । उपाध्यक्ष माननीय गिरीश देवांगन जी, महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला जी, प्रभारी महामंत्री रवि घोष जी, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा जी, पीसीसी महामंत्री राजेन्द्र साहू जी, महिला आयोग अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक जी, विधायक धनेंद्र साहू जी, विधायक सत्यनारायण शर्मा जी, विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा जी, हमारे बलौदाबाजार के पूर्व विधायक जनकराम वर्मा जी एवं विशेष रूप से रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष बड़े भाई उधोराम वर्मा जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, एवं विश्वास दिलाता हूँ कि आपने मुझ पर विश्वास करके इतना बड़ा दायित्व मुझे सौंपा है उसका मैं पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करूँगा।
11 Mar 2021 05:00PM,by: निखिल वाधवा
रायपुर :मत्स्य पालन को खेती का दर्जा देकर राज्य सरकार ने मछुआरों को हित में निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय से राज्य के मछुआरों को अब किसानों की तरह ऋण एवं अन्य सुविधाएं मिलेंगी। सहकारी बैंकों से मछुआरों को सहजता से ऋण मिलेगा। यह बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ठकुराइन टोला में निषाद समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर कही। मुख्यमंत्री ने यहां मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
11 Mar 2021 04:06PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : देश की पुरानी और बड़ी राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस एक संकट के दौर से गुजर रही है। लगातार चुनावों में हार से उसके नेताओं में एक हताशा घिर गई है। इसका पता इस बात से भी चलता है कि विगत पांच वर्ष में कांग्रेस के 170 विधायक पार्टी को अलविदा कह दूसरे दलों में शामिल हो गए। नेशनल इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिकट रिफार्म्स (एडीआर) ने वर्ष 2016-2020 के दौरान हुए चुनावों के समय विधायकों के दिए गए हलफनामे का विश्लेषण किया और पाया कि कांग्रेस के 170 विधायक दूसरे दलों में शामिल हुए जबकि भाजपा के सिर्फ 18 विधायकों ने ही दूसरी पार्टियों का दामन थामा।
11 Mar 2021 03:30PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी के सहमति से भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी जी द्वारा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के 3 जिला अध्यक्षों का घोषणा किया गया है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने तीन जिला अध्यक्षों का किया घोषणा
11 Mar 2021 03:06PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद हालात तेजी से सामान्य हो रहे थे लेकिन कोरोना के मामले बढ़ने से फिर चिंता बढ़ गई है। भारतीय रेल अभी भी लॉकडाउन से पहले वाली स्थिति में नहीं आ पाई है। लॉकडाउन से पहले वाली स्थिति रेलवे में कब देखने को मिलेगी और ट्रेनों का सामान्य परिचालन कब शुरू होगा? फिलहाल अभी इस संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता है। इस संबंध में रेलवे की तरफ से कहा गया है कि ट्रेनों की संख्या में लॉकडाउन के बाद लगातार बढ़ोतरी हो रही है और सामान्य परिचालन के मुकाबले फिलहाल 65 फीसद ट्रेनें पटरी पर दौड़ रही हैं।
11 Mar 2021 03:05PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: कोरोना महामारी के टीकाकरण पर भाजपा नेताओं की ओछी राजनीतिक बयानबाजी पर पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी नेकहा कि जहां एक और पूरे विश्व और भारत देश में टीकाकरण प्रारंभ हो चुका है। दिल्ली में लोकसभा एवं राज्यसभा में भी सांसदों का टीकाकरण प्रारंभ हो चुका है। छत्तीसगढ़ राज्य में भी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए टीकाकरण किया जा रहा है और भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर सहित भाजपा के विधायकगण सांसदगण राज्यसभा सांसद सहित आरएसएस के आला नेताओ ने टीकाकरण और कोवैक्स टीके से दूरी बना ली हैं। ये भाजपा के वही नेता है जो कोवैक्स टीका की गुणगान कर रहे थे और कहते थे कि कोवैक्स टीका सुरक्षित है इस टीके को जनता को लगाना चाहिये जबकि आज तक भाजपा के किसी नेता ने भी कोवैक्स नहीं लगवाया है, इससे स्पष्ट है कि भाजपा नेताओं को देश के प्रधानमंत्री और अपने पार्टी के नेता नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं रह गया है। कोरोना टीकाकरण को ठेंगा दिखा रहे है छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता
11 Mar 2021 02:26PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कौशल्या मातृत्व योजना के रूप में माँ के साथ नवजात बच्ची की पोषण सुरक्षा के लिए अभिनव पहल की गई है। योजना के तहत द्वितीय संतान के रूप में बालिका के जन्म पर राज्य सरकार द्वारा 5 हजार रूपये की एकमुश्त सहायता राशि प्रदान की जाएगी। कौशल्या मातृत्व योजना का पूरा व्यय राज्य सरकार वहन करेगी। इसका प्रावधान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस वर्ष के बजट 2021-22 में किया है। योजना से महिलाओं को गर्भावस्था के बाद स्वयं और बच्चे के पोषण और देखभाल में सहायता होगी और कन्या भू्रण हत्या में कमी आएगी। उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित केंद्रीय मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती और धात्री माताओं के पोषण सुधार और उनकी मजदूरी की पूरक प्रतिपूर्ति के लिए पहली जीवित सन्तान के लिए तीन किश्तों में 5 हजार रूपए की राशि दी जाती है।
11 Mar 2021 01:58PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








