11 Mar 2021
लंदन : कोरोना वायरस को लेकर एक और बड़ा दावा किया है। ब्रिटेन में हुए एक नये शोध में दावा किया गया है कि ब्रिटेन में पाया गया कोरोना वायरस का नया वैरियंट, सभी पुराने कोरोना वायरस प्रकारों(वैरियंट) से ज्यादा खतरनाक है। अध्ययन के मुताबिक, कोरोना वायरस का ब्रिटिश वैरियंट अन्य कोरोना वायरस के मुकाबले अधिक घातक है
11 Mar 2021 01:58PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : आबकारी विभाग द्वारा 9 मार्च को उरकुरा में अवैध रूप से भण्डारण की गई शराब जप्त कर संबंधितों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2) के अंतर्गत प्रकरण कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस प्रकरण की गंभीरता तथा खमतराई क्षेत्र के प्रभारी आबकारी अधिकारियों के शिथिल नियंत्रण को देखते हुए खमतराई वृत्त की प्रभारी अधिकारी श्रीमती दीप महीष, सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं वृत्त में पदस्थ अनिल मित्तल, आबकारी उप निरीक्षक को जिले से हटाकर क्रमशः संभागीय उड़नदस्ता रायपुर संभाग एवं राज्य स्तरीय उड़नदस्ता, रायपुर में संलग्न (अटैच) किया गया है तथा संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध पृथक से आगामी कार्यवाही की जा रही है। शिथिलता बरतने वाले आबकारी अधिकारी किए गए अटैच
11 Mar 2021 01:31PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम बठेना पहुंचे। उन्होंने गायकवाड़ परिवार के परिवारजनों से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घटना में मृतक सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बठेना के गायकवाड़ परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी थी। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के परिवारजनों को 5 लाख रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए। श्री बघेल ने पुलिस अधिकारियों को घटना की सघन जांच के निर्देश भी दिए। घटनास्थल पर आईजी विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एस.पी. प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
11 Mar 2021 01:00PM,by: Thaneshwar sahu
जशपुरनगर: कलेक्टर महादेव कावरे ने छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राशनकार्ड नियम 2016 के अधीन विहित प्रक्रिया के अनुसार पात्र हितग्राहियों की पहचान एवं राशनकार्ड जारी करने हेतु पूर्व में जारी आदेशों को निरस्त करते हुए नगरीय क्षेत्रों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को सक्षम प्राधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित ग्राम पंचायत सचिव तथा नगरीय क्षेत्र में मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा अधिकृत अधिकारी को राशन कार्ड सत्यापनकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है।
11 Mar 2021 12:29PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






