फिर घुसे हाथी, दो घंटे तक फिंगेश्वर शहर में घूमते रहे

feature-top

पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में हाथियों का उत्पात जारी है। एक बार फिर गुरुवार देर रात हाथी फिंगेश्वर शहर में घुस आए।इस दौरान हाथियों ने धान खरीदी केंद्र की दीवार और गेट तोड़ दिया। वहां रखी धान की बोरियों को भी नुकसान पहुंचाया है। हालांकि ज्यादा नुकसान नहीं होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि हाथी लगातार अपना ठिकाना बदल रहे हैं।इसके चलते वन विभाग को भी परेशानी हो रही है।

जानकारी के मुताबिक,फिंगेश्वर शहर में गुरुवार देर रात करीब 12 बजे दो हाथियों का दल घुस आया। इस दौरान करीब दो घंटे तक हाथी शहर में घूमते रहे। वह धान संग्रहण केंद्र में घुस गए और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। वहां से निकले तो शहर से होते हुए सरकड़ा, बिडोरा गांव की ओर बढ़ गए। फिलहाल हाथियों की लोकेशन खुरसा गांव के आसपास बताई जा रही है। राहत की बात ये है कि अभी तक हाथियों ने कोई बड़ा नुकसान नहीं किया है।


feature-top