1 अगस्त को 11 भाषाओं में होगी NEET परीक्षा

feature-top

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने शुक्रवार शाम ऐलान किया है कि नीट (अंडरग्रेजुएट) 2021 की परीक्षा आगामी 1 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

एजेंसी ने कहा है कि ये परीक्षा परंपरागत ढंग से कलम और कागज मोड में आयोजित की जाएगी।

इसके साथ ही ये परीक्षा 11 भाषाओं में आयोजित की जाएगी जिनमें हिंदी और अंग्रेजी शामिल है।

इस प्रवेश परीक्षा के ज़रिए एमबीबीएस,बीडीएस, बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस कोर्स के लिए दाखिला मिलता है।


feature-top