feature-top
छत्तीसगढ़ के धमतरी में रविवार देर रात तेज रफ्तार लग्जरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस के ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई। उसमें सवार 11 यात्री घायल हुए हैं। इनमें ज्यादातर रायपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को झपकी आने के चलते हादसा हुआ होगा। हादसा सबंलपुर के पास हुआ है। रायपुर से पायल ट्रैवल्स की बस रविवार को जगदलपुर के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि रात करीब 2.30 से 3 बजे के बीच बस नेशनल हाईवे पर संबलपुर के पास पहुंची ही थी कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ यात्रियों को बाहर निकाला। बस के ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई थी।
feature-top