- Home
- टॉप न्यूज़
- बंगाल चुनाव से पहले अभिषेक बनर्जी के करीबी टीएमसी नेता विनय मिश्रा के भाई को ईडी ने किया गिरफ्तार
बंगाल चुनाव से पहले अभिषेक बनर्जी के करीबी टीएमसी नेता विनय मिश्रा के भाई को ईडी ने किया गिरफ्तार
16 Mar 2021
, by: Thaneshwar sahu
कोलकाता : गाय तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। विनय मिश्रा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे तथा तृणमूल कांगेस के सांसद अभिषेक बनर्जी का खास माना जाता है।
ईडी के एक अधिकारी ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की। विकास मिश्रा को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे छह दिन की ईडी की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। इससे पहले विकास मिश्रा के खिलाफ सीबीआइ ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। सीबीआइ की तरफ से ये सर्कुलर इस लिए जारी किया गया था कि कहीं वह देश छोड़कर फरार ना हो जाए।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
