16 Mar 2021

Generic placeholder image

रायपुर : गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नक्सली क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे घर वापसी अभियान का सार्थक परिणाम आ रहा है। अभियान से प्रेरित होकर अधिकांश नक्सली मूल धारा में लौट रहे हैं। मंत्री श्री साहू आज दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान सीएएफ केम्प में जवानों से चर्चा की और उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जवानों ने बताया कि केम्प में सभी सुविधाएं व्यवस्थित रूप से मिल रही है। यहां मनोरंजन आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध है। मंत्री श्री साहू ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा कर निर्माणाधीन सड़कों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यो में गति लाते हुए समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक दन्तेवाड़ा श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तूलिका कर्मा, पूर्व अध्यक्ष दीपक कर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष छबिंद्र कर्मा, कमिश्नर बस्तर जी.आर. चुरेन्द्र, आईजी पी. सुन्दर राज, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

16 Mar 2021 04:02PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

कृषि संचालनालय के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मौसम आधारित कृषि सलाह दी है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए सलाह दी हैं कि आने वाले दिनों में हल्के बादल छाए रहने एवं हल्की वर्षा होने की संभावना को देखते हुए चने की फसल में इल्लीयों का प्रकोप बढ़ सकता है। अतः इसकी सतत निगरानी करते रहें। इसी प्रकार से आने वाले दिनों में हल्के बादल छाए रहने एवं हल्की वर्षा होने की संभवना को ध्यान में रखते हुए चने फसल की कटाई का कार्य करें। किसान भाइयों को सलाह दी हैं कि आने वाले दिनों में हल्के बादल छाए रहने एवं हल्की वर्षा होने की संभावना को देखते हुए धान की फसल में तना छेदक का प्रकोप बढ़ सकता है। अतः इसकी सतत निगरानी करें। मक्का की फसल में तना छेदक का प्रकोप बढ़ सकता है। अतः इसकी सतत निगरानी की जरूरत है। वर्षा की संभावना को देखते हुए थ्रिप्स कीट की उपस्थिति की जाँच की जाए। मैदानी भागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की बौछारे पड़ने की संभावना को देखते हुए पकी हुई दलहनी एवं तिलहनी फसलों की कटाई का कार्य सावधानी पूर्वक करें। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी मौसम आधारित कृषि करने की सलाह

16 Mar 2021 01:20PM,
by: Thaneshwar sahu