16 Mar 2021
मंगलवार को अंतर संसदीय संघ के अध्यक्ष ड्यूएर्ट पाशेको ने संसद में सभी सांसदों को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में पुर्तगाल और भारत के रिश्ते के महत्व को बताते हुए कहा कि दोनों देश के 500 साल से ज्यादा पुराने रिश्ते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश एक-दूसरे को इतनी अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं कहना चाहूंगा कि दोनों देश केवल मित्र ही नहीं बल्कि भाई हैं।
16 Mar 2021 11:29AM,by: Imran Khan
रायपुर : लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार इंजीनियरों को राज्य में ही कार्य उपलब्ध हो सके इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्यों में ठेकेदारों से होने वाले अनुबंध में इंजीनियरों की नियुक्ति की बाध्यता का प्रावधान किया गया है। इस बाध्यता के तहत डिप्लोमा इंजीनियर को 15 हजार रूपए प्रतिमाह, डिग्रीधारी इंजीनियर को 25 हजार रूपए प्रतिमाह तथा प्रोजेक्ट मेनेजर को 50 हजार रूपए प्रतिमाह वेतन देने का प्रावधान किया गया है। इस नियम के तहत अब तक ठेकेदारों द्वारा 34 डिप्लोमा इंजीनियरों, 64 डिग्री इंजीनियरों तथा 2 प्रोजेक्ट मेनेजर को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
16 Mar 2021 11:04AM,by: Thaneshwar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक प्रेसवार्ता में बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी दी। वित्त मंत्री ने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया कि एक नया राष्ट्रीय बैंक बनाया जाएगा जो इन्फ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचा))और विकास संबंधित कार्यों के लिए राशि जुटाने का काम करेगा।इसके साथ ही कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में संचरण और वितरण को मजबूत करने के लिए 9129,32 करोड़ रुपये के संशोधित लागत अनुमान को भी मंजूरी दे दी।
16 Mar 2021 11:04AM,by: Imran Khan
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों का कड़ाई से पालन करने और पात्रतानुसार टीकाकरण के कार्य में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई की सफलता के लिए यह जरूरी है कि पात्रतानुसार सभी लोग टीका लगवाएं। श्री बघेल ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी लोग मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, सेनेटाईजर का उपयोग करें और साबुन से बार-बार हाथ धोएं। इन उपायों का पालन कर कोरोना से बचा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए सभी लोग पात्रतानुसार टीकाकरण में सहयोग करें। टीका लगाने और लगवाने का काम आपके बिना पूरा नहीं होगा। टीका लगाने के बाद भी मास्क, सुरक्षित दूरी तथा हाथों को साबुन से बार-बार धोने जैसे उपाय करते रहें।
16 Mar 2021 10:45AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन के दरबार हाल में आयोजित समारोह में नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त मनोज कुमार त्रिवेदी एवं धनवेन्द्र जायसवाल को छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्त के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य सूचना आयुक्त एम. के. राउत, राज्य सूचना आयुक्त ए.के. अग्रवाल, सामान्य प्रशासन के सचिव डी.डी. सिंह, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के सचिव आई. आर. देहारी एवं नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों के परिजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
16 Mar 2021 10:45AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि राजधानी रायपुर में आयोजित हो रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज में दर्शक अब बिना मास्क के स्टेडियम में प्रवेश नही कर सकेंगे। मैच के दौरान यदि कोई दर्शक बिना मास्क के पाया जाता है तो उनके विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
16 Mar 2021 10:05AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर - राजधानी के नयापारा इलाके में पुलिस ने एक कॉस्मेटिक के थोक विक्रेता की दुकान पर छापामार कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए का नकली माल जब्त किया है। हिंदुस्तान यूनी लीवर कंपनी के दिल्ली- मुंबई से आये कंपनी प्रतिनिधियो के साथ ये छापामार कार्रवाई की गई है। फेयरनेस क्रिम लगाने से पहले सावधान,
16 Mar 2021 10:05AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







