16 Mar 2021
रायपुर : प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब अपनी खतरनाक रफ़्तार बढ़ा रहा है। कल की अपेक्षा आज नए मामलों में काफी उछाल आया है। ठीक होने की अपेक्षा नए मामलों के बीच अब काफी अंतर आ गया है। आज प्रदेश में 856 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। वहीं 266 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां भी संक्रमण ने रफ़्तार पकड़ ली है। आज कल की अपेक्षा 100 नए मामलों की पुष्टि हुई है। आज कुल 306 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। आज दर्ज 8 मौत में 1 मौत कोविड तथा 7 मौत को-मोर्बिडिटी श्रेणी की है।
16 Mar 2021 04:30PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नक्सली क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे घर वापसी अभियान का सार्थक परिणाम आ रहा है। अभियान से प्रेरित होकर अधिकांश नक्सली मूल धारा में लौट रहे हैं। मंत्री श्री साहू आज दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान सीएएफ केम्प में जवानों से चर्चा की और उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जवानों ने बताया कि केम्प में सभी सुविधाएं व्यवस्थित रूप से मिल रही है। यहां मनोरंजन आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध है। मंत्री श्री साहू ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा कर निर्माणाधीन सड़कों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यो में गति लाते हुए समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक दन्तेवाड़ा श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तूलिका कर्मा, पूर्व अध्यक्ष दीपक कर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष छबिंद्र कर्मा, कमिश्नर बस्तर जी.आर. चुरेन्द्र, आईजी पी. सुन्दर राज, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
16 Mar 2021 04:02PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिनलैंड की पीएम सना मैरिन के बीच मंगलवार शाम एक वर्चुअल समिट हुई। इस दौरान फिनलैंड की पीएम सना ने कहा कि हमारी सरकारों के प्रमुख एजेंडों में कोरोना महामारी सबसे शीर्ष पर है। भारत में चलाए जा रहे व्यापक टीकाकरण कार्यक्रम को और करीब से जानना चाहती हूं। इसके जवाब में वर्चुअल समिट के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 2020 में हमने 150 से अधिक देशों को कोरोना से जुड़ी दवाईयां और आवश्यक चीजों को भेजा है। वहीं, अभी हाल के दिनों में लगभग 70 देशों को करीब 58 मिलियन से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई गई है।
16 Mar 2021 01:38PM,by: Thaneshwar sahu
कृषि संचालनालय के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मौसम आधारित कृषि सलाह दी है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए सलाह दी हैं कि आने वाले दिनों में हल्के बादल छाए रहने एवं हल्की वर्षा होने की संभावना को देखते हुए चने की फसल में इल्लीयों का प्रकोप बढ़ सकता है। अतः इसकी सतत निगरानी करते रहें। इसी प्रकार से आने वाले दिनों में हल्के बादल छाए रहने एवं हल्की वर्षा होने की संभवना को ध्यान में रखते हुए चने फसल की कटाई का कार्य करें। किसान भाइयों को सलाह दी हैं कि आने वाले दिनों में हल्के बादल छाए रहने एवं हल्की वर्षा होने की संभावना को देखते हुए धान की फसल में तना छेदक का प्रकोप बढ़ सकता है। अतः इसकी सतत निगरानी करें। मक्का की फसल में तना छेदक का प्रकोप बढ़ सकता है। अतः इसकी सतत निगरानी की जरूरत है। वर्षा की संभावना को देखते हुए थ्रिप्स कीट की उपस्थिति की जाँच की जाए। मैदानी भागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की बौछारे पड़ने की संभावना को देखते हुए पकी हुई दलहनी एवं तिलहनी फसलों की कटाई का कार्य सावधानी पूर्वक करें। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी मौसम आधारित कृषि करने की सलाह
16 Mar 2021 01:20PM,by: Thaneshwar sahu
कोलकाता : गाय तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। विनय मिश्रा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे तथा तृणमूल कांगेस के सांसद अभिषेक बनर्जी का खास माना जाता है।
16 Mar 2021 01:20PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






