16 Mar 2021

Generic placeholder image

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने ख़िलाफ़ दर्ज की गई एफ़आईआर के मामले में अपना जवाब दिया है। अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखते हुए कहा है,उप्र की भाजपा सरकार ने मेरे ख़िलाफ़ जो एफ़आईआर लिखवाई है, जनहित में उसकी प्रति प्रदेश के हर नागरिक के सूचनार्थ यहाँ प्रकाशित कर रहे हैं।अगर आवश्यकता पड़ी तो राजधानी लखनऊ में होर्डिंग भी लगवा देंगे।ये एफ़आईआर हारती हुई भाजपा की हताशा का प्रतीक है। मुरादाबाद के पाकबाड़ा थाने में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ख़िलाफ़ एक पत्रकार के साथ मारपीट करने के मामले में आईपीसी की धारा 147, 342 और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एफ़आईआर "हारती बीजेपी की हताशा का प्रतीक" – अखिलेश यादव

16 Mar 2021 04:28AM,
by: Imran Khan