16 Mar 2021

Generic placeholder image

रायपुर : पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि पूरे प्रदेश में अवैध शराब तस्कर होली से पहले अवैध शराब खपत करने में लगे हैं। इस पूरे कारोबार में किसका सहयोग है किसी से छिपा नहीं है। प्रदेश सरकार के प्रोत्साहन से ही अवैध शराब कारोबारी पूरे छत्तीसगढ़ में अपना साम्राज्य फैला रहें है और पुलिस केवल दिखावे के नाम पर कार्रवाई करके औपचारिक आबकारी मंत्रालय का हिस्सा बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर में करीब 32 लाख रुपए के अवैध शराब का जखीरा पकड़ने की बात पुलिस कर रही है। इससे सिध्द होता है कि इससे से बड़ी मात्रा में शराब गांव-गांव तक बिक्री के लिए भेजी गई है। पुलिस तो केवल दिखावे के लिए कार्रवाई की बात कर रही है। इससे पूर्व भी राजधानी रायपुर में करीब 40 लाख रुपए का अवैध शराब जब्त कर चुकी हैं। 

16 Mar 2021 01:20PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : जय व्यापार पैनल के मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड़, चुनाव संचालक, गारगी शंकर मिश्रा, चुनाव सह-संचालक जितेन्द्र दोशी, चुनाव सह संचालक मगेलाल मालू, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, दीपक बल्लेवार, विजय शर्मा चुनाव सह संचालक विक्रम सिंहदेव एवं परमानन्द जैन ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज चुनाव 2021 के तीसरे चरण के मतदान सम्पन्न हो चुके हैं जिसमें जय व्यापार पैनल अपनी बढ़त बनाए हुए है। इसी कड़ी में जय व्यापार पैनल की टीम ने आज बिलासपुर, मुंगेली, चांपा- जांजगीर, कोरबा, रायगढ, सक्ती, खरसिया, अकलतरा, सारंगढ एवं राजधानी रायपुर में प्रचार कर व्यापारी साथियों से भेंट की।

16 Mar 2021 12:25PM,
by: Thaneshwar sahu