मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डिब्रूगढ़ में डोर टू डोर किया जनसंपर्क, कहा- हम गली-गली जाएंगे, असम की अस्मिता को बचाएंगे

feature-top

असम - मुख्यमंत्री भूपेश बुधवार की शाम डिब्रूगढ़ में डोर टू डोर कैम्पेन किया। उन्होंने ट्वीटर में एक विडियो अपलोड करते हुए लिखा कि स्थानीय नागरिक अपने घरों में अब मीटिंग आयोजित कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संदेश पहुंचाने के घर - घर बुला रहे हैं। इसी क्रम में एक घर में आज मैं पहुंचा।

उपस्थित नारी शक्ति के समक्ष कांग्रेस का संकल्प दोहराया। हर गृहणी को हम ₹2000 प्रतिमाह देंगे। सीएम ने कहा कि चुनाव प्रचार थमने तक किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता को घर नहीं बैठना है। घरों से निकलकर हम सबको जन - जन तक अपने नेता राहुल गांधी के संदेश को पहुंचाना है।


feature-top