देश में बीते 24 घंटे में 39 हजार से ज्यादा केस मिले, महाराष्ट्र में रिकॉर्डतोड़ मामले

feature-top

 

नई दिल्ली : महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति चिंताजनक हो गई है। पाबंदियां बढ़ाने के बावजूद लगातार मामले बढ़ रहे हैं और रिकवरी रेट में गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में 39 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। संक्रमण से देश का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में गुरुवार को रिकॉर्ड 25 हजार 833 मामले सामने आए। देश में कोरोना महामारी के आने के बाद से अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। एक दिन में इतने मामले किसी राज्य में सामने नहीं हैं। इससे पहले पिछले साल 11 सितंबर को राज्य में 24,886 मामलों की पुष्टि हुई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 39 हजार 726 मामले सामने आए। वहीं 20 हजार 654 मरीज ठीक हुए। 154 लोगों की मौत हो गई। देश में अब तक कुल एक करोड़ 15 लाख 14 हजार 331 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक करोड़ 10 लाख 83 हजार 679 लोग ठीक हो गए हैं। एक्टिव केस दो लाख 71 हजार 282 हो गए हैं। मरने वालों की संख्या एक लाख 59 हजार 370 हो गई है। देश में कोरोना टीकाकरण भी तेजी से चल रहा है। इसकी संख्या चार करोड़ के करीब पहुंच गई है। देश में कुल अब तक 3,93,39,817 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। 


feature-top