19 Mar 2021

Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज चुनाव 2021 के परिपेक्ष्य मे आज जय व्यापार पैनल से प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी अमर पारवानी एवं रायपुर जिला उपाध्यक्ष प्रत्याशी निलेश मूंदड़ा ने एसपी अजय यादव एवं मुख्य चुनाव अधिकारी शिवराज भंसाली से भेंट की। श्री पारवानी ने इस दौरान शनिवार को होने वाले चेम्बर के अंतिम चरण के चुनाव में बोगस पोलिंग की संभावना जताते हुए एसपी श्री यादव से कड़ी प्रशासनिक व्यवस्था का आग्रह किया। उन्होंने आग्रह किया कि मतदान केंद्र में कड़ी प्रशासनिक व्यवस्था बनाई जाये और किसी भी प्रकार बोगस पोलिंग की संभावना होने पर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाये। साथ ही साथ उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी शिवराज भंसाली से भेंटकर उन्हें 427 नामों की सूची भी सौंपी जो अब मतदान के पात्र नहीं है। 

19 Mar 2021 03:55PM,
by: Thaneshwar sahu