19 Mar 2021

Generic placeholder image

बलौदाबाजार : महिला आयोग से संबंधित शिकायतें दर्ज कराने के लिए यहां जिला कार्यालय बलौदाबाजार में शिकायत पेटी की व्यवस्था की गई है। महिला एवं बाल विकास कार्यालय के कमरा नम्बर 82 के किनारे दीवार पर यह पेटी स्थापित की गई है। ऐसी महिलाएं जो हिंसा एवं उत्पीड़न से संबंधित शिकायतें महिला आयोग, रायपुर में मामला दर्ज कराना चाहती हैं, वे इस पेटी में पत्र डालकर शिकायत कर सकती हैं। उनकी शिकायतों को सूचीबद्ध कर आयोग के संज्ञान में लाया जायेगा और उनका निराकरण किया जायेगा। महिलाओं के रायपुर आने में संभावित कठिनाईयों को ध्यान में रखते हुए महिला आयोग के निर्देश पर बलौदाबाजार सहित सभी जिला मुख्यालयों में इस तरह की पेटी रखने की पहल की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी एल.आर.कच्छप ने बताया कि महिला आयोग के वाट्सएप्प नम्बर 9098382225 पर भी सूचना भेजी जा सकती है।

19 Mar 2021 02:29PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 मार्च को महान संत बाबा गुरू घासीदास की जन्मभूमि और तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरूदर्शन मेले में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके साथ ही राजनांदगांव और बिलासपुर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बघेल रायपुर से दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.25 बजे राजनांदगांव जिले के ग्राम जोगी दल्ली पहुंचेंगे और वहां आयोजित वीरांगना अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.50 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम गिरौदपुरी पहुंचकर गुरूदर्शन मेले में शामिल होंगे। श्री बघेल 2.40 बजे गिरौदपुरी से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर अपरान्ह 3.05 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और 3.15 बजे होटल मेरियट बिलासपुर में आयोजित न्यायधानी गौरव सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 6.30 बजे बिलासपुर से कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।

19 Mar 2021 02:29PM,
by: Thaneshwar sahu