19 Mar 2021

Generic placeholder image

नई दिल्ली : महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति चिंताजनक हो गई है। पाबंदियां बढ़ाने के बावजूद लगातार मामले बढ़ रहे हैं और रिकवरी रेट में गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में 39 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। संक्रमण से देश का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में गुरुवार को रिकॉर्ड 25 हजार 833 मामले सामने आए। देश में कोरोना महामारी के आने के बाद से अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। एक दिन में इतने मामले किसी राज्य में सामने नहीं हैं। इससे पहले पिछले साल 11 सितंबर को राज्य में 24,886 मामलों की पुष्टि हुई थी।

19 Mar 2021 07:33AM,
by: Thaneshwar sahu