19 Mar 2021
रायपुर : प्रदेश में लोगों की सुविधा के लिए राजस्व प्रशासन को सहज और सुलभ बनाया जा रहा है। लोगों के राजस्व संबंधी काम उनके निवास के नजदीक ही हो जाए, इसके लिए राजस्व प्रशासन की नई ईकाइयां प्रारंभ की जा रही है। इसी कड़ी में कोण्डागांव जिले के मर्दापाल में उपतहसील का शुभारंभ नारायणपुर के विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने किया। उल्लेखनीय है कि 51 हजार से अधिक जनसंख्या वाले इस नवीन उपतहसील में 45 ग्राम पंचायत एवं दो राजस्व निरीक्षक मंडल गोलावंड तथा मर्दापाल सम्मिलित होगें। जिनके अंतर्गत 19 हल्के एवं 78 आश्रित ग्राम भी शामिल होंगे।
19 Mar 2021 09:45AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : आज सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत शिव चौक पुराना राजेन्द्र नगर स्थित एक मकान में कुछ व्यक्तियों द्वारा दुर्लभ प्रजाति का सांप बिक्री करने हेतु लाया गया है एवं ग्राहक की तलाश की जा रहीं है। सूचना को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अजय यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं प्रभारी सायबर सेल रमाकांत साहू को तस्करों को सांप के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर प्रभारी सायबर सेल रमाकांत साहू के नेतृत्व में सायबर सेल की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर जाकर उक्त सूचना की तस्दीकी करते हुये मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में चार व्यक्ति उपस्थित थे, टीम द्वारा मकान के कमरों की तलाशी लेने पर एक ड्रम में दुर्लभ प्रजाति का सांप रेड सैंड बोआ रखा होना पाया गया। टीम द्वारा उपस्थित व्यक्तियों से पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम किरन आरपी, राज किरन, रिनु बी एवं सानिल निवासी केरल का होना बताया गया। सांप के संबंध में व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा दुर्लभ प्रजाति के सांप को आंध्र प्रदेश के चित्तूर से 10 लाख रूपये में खरीदकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश किया जा जाना बताया गया। आरोपियों द्वारा सांप का मूल्य 30 लाख रूपये रखा गया था एवं कुछ दिनों से लगातार अलग - अलग लोगों से संपर्क कर बिक्री करने हेतु सौदा तय किया जा रहा था। सभी चारों आरोपी मूलतः केरल के निवासी है जो रायपुर के पुराना राजेन्द्र नगर स्थित गोर्वधन चैक शिव चैक पास किराये का मकान लेकर रहते है तथा पोताई का काम करते है। टीम द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दुर्लभ प्रजाति का सांप रेड सैंड बोआ, घटना से संबंधित 05 नग मोबाईल फोन एवं सांप तस्करी हेतु प्रयुक्त अर्टिका वाहन क्रमांक के एल/25/जी/7601 को जप्त किया जाकर आरोपियों एवं दुर्लभ प्रजाति के सांप रेड सैंड बोआ को अग्रिम कार्यवाही हेतु वन विभाग के सुपुर्द किया जा रहा है।
19 Mar 2021 09:13AM,by: Thaneshwar sahu
होली का त्यौहार नजदीक आ रहा है और जो लोग अपने परिवार से दूर रहते हैं, उनके लिए अच्छी खबर है उत्तर रेलवे ने होली के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 18 नई विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। यात्रियों को यात्रा के दौरान सभी कोविद -19 संबंधित प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है, पढ़े लिस्ट
19 Mar 2021 09:13AM,by: Babuaa Desk
रायपुर : पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने मंत्री ने पिस्टल उठाकर धाँय-धाँय कई राउण्ड फायर कर दिए। मंत्री जी के हाथों में पिस्टल और एक आँख बंद कर निशाना साधते देख आईजी,एसपी सहित बड़े रैंक के अधिकारी भौंचक थे। सभी बिना नजर हटाये पलक झपके एक बारगी से मंत्री को ही देख रहे थे। आखिरकार मंत्री जी ने पिस्टल की ट्रिगर दबाई और गोली सामने जा लगी। मंत्री जी अपना निशाना सही जगह पर लगने पर खुश थे। मंत्री डॉ डहरिया ने जब पिस्टल उठाकर गोली चलाई...
19 Mar 2021 08:41AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ’नरवा विकास’ योजना के तहत वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा बलौदाबाजार वनमंडल के सोनाखान परिक्षेत्र में स्थित बगबुड़ा नाला में पाकर घाट डायवर्सन का निर्माण किया गया। इसका निर्माण सोनाखान वनांचल के किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। कैम्पा मद के अंतर्गत 2 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से निर्मित पाकर घाट डायवर्सन से लगभग 15 गांवों के लोग लाभान्वित होने लगे हैं और वहां 9 हजार एकड़ से अधिक कृषि भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हुई है।
19 Mar 2021 08:04AM,by: Thaneshwar sahu
राजनांदगांव - शहर से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल महापौर हेमा देशमुख की गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी।हालांकि इस हादसे में गाड़ी में बैठे महापौर हेमा देशमुख व पूर्व महापौर सुदेश देशमुख को कोई चोट नहीं आई है। लेकिन गाड़ी को नुकसान हुआ है। राजनांदगांव की महापौर हेमा देशमुख सड़क हादसे मे बालबाल बची
19 Mar 2021 07:33AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







