जशपुरनगर : कलेक्टर महादेव कावरे ने केरोसिन ऑयल कम्पनी द्वारा केरोसिन के दर में वृद्धि होने पर केरोसिन उपयोग पर निबंधन और अधिकतम कीमत नियतन आदेष में प्रदत शक्तियों का उपयोग करते हुए जिले के समस्त विकासखंडों के लिए डीलवार केरोसिन तेल का थोक एवं फुटकर नई दर निर्धारित किया है।

feature-top

 खाद्य अधिकारी जी.एस.कंवर ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत् शासकीय उचित मूल्य दुकानों में विक्रय किए जाने वाले केरोसिन का नया दर डीलरवार मुख्यालय से दूरी अनुसार विकासखंडों के लिए जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत विष्वनाथ गोयनका आईओसीएल डीलर खरसिया को फुटकर विक्रय के लिए पत्थलगांव विकासखंड के लिए 37.75 से अधिकतम 39.45 प्रति लीटर दर निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार कांसाबेल के लिए 37.99 से 39.69, फरसाबहार के लिए 38.09 से 39.80, कुनकुरी के लिए 38.16 से 39.86, बगीचा विकासखंड के लिए 38.30 से 40, दुलदुला विकासखंड के लिए 38.33 से 40.03, जषपुर के लिए 38.45 से 40.15, मनोरा के लिए 38.59 से 40.29 रुपए प्रति लीटर दर निर्धारित किया गया है।  

साथ ही मेसर्स बेलीप्रसाद गजानंद बीपीसीएल डीलर खरसिया, मेसर्स रामनाथ हरचंदराव एचपीसीएच डीलर खरसिया, को फुटकर विक्रय के लिए पत्थलगांव विकासखंड के लिए 38.61 से अधिकतम 40.31 प्रति लीटर दर निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार कांसाबेल के लिए 38.85 से 40.55, फरसाबहार के लिए 38.95 से 40.85, कुनकुरी के लिए 39.02 से 40.72, बगीचा विकासखंड के लिए 39.16 से 40.86, दुलदुला विकासखंड के लिए 39.18 से 40.58, जषपुर के लिए 39.31 से 40.01, मनोरा के लिए 39.44 से 41.14 रुपए प्रति लीटर दर निर्धारित किया गया है।  

feature-top