कोरोना की रफ्तार ने डराया - चार महीने में देश में सबसे अधिक मामले

feature-top
देश में कोरोना वायरस की रफ्तार ने डर पैदा कर दिया है। चार महीने बाद इसके सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को देश में संक्रमण के करीब 40 हजार मामले आए जो करीब चार महीने में एक दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं। अब कई राज्यों में सख्त कदम उठाए जाने लगे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है महाराष्ट्र और पंजाब लगातार मामले बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में 25,681 नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र और पंजाब में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पाबंदियां और कड़ी कर दी गईं।
feature-top