घोरघाटी जलाशय नहर कार्य के लिए 5.63 करोड़ रूपये स्वीकृत

feature-top

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महासमुंद जिले के विकासखंड सरायपाली की घोरघाटी जलाशय की नहर मरम्मत और लाईनिंग कार्य के लिए 5 करोड़ 63 लाख 57 हजार रूपये स्वीकृत किया गया है। कार्य पूर्ण हो जाने पर 917 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से कार्य पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

 

 


feature-top