23 Mar 2021

Generic placeholder image

रायपुर : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोषी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय चौबे ने बताया कि देश के ई कॉमर्स व्यापार में विदेशी कंपनियों की मनमानी और देश के कानून तथा नीतियों का लगातार उल्लंघन करने के खिलाफ कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) गत अनेक वर्षों से जोरदार आवाज उठाता रहा है जिसके चलते अब केंद्र सरकार इस मुद्दे पर गंभीर हो उठी है और ई कॉमर्स में एफडीआई की नीतियों में बदलाव हेतु विभिन्न वर्गों से सरकार का बातचीत का अभियान जारी है। इसी बीच आज कैट ने आगामी 25 मार्च को प्रदेश सहित देश भर में ष् ई कॉमर्स लोकतंत्र दिवसष् मनाने का आव्हान किया है वहीँ दूसरी ओर आगामी 28 मार्च को अमेजन एवं फ्लिपकार्ट के पुतलों का होली दहन किया जाएगा।

23 Mar 2021 04:28PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां कोरोना के बेकाबू हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देशों के बाद महाराष्ट्र का ही नंबर आता है। राज्य में अब तक 25.04 लाख लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और यह देश का सबसे संक्रमित राज्य है। महाराष्ट्र के परभणी जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 24 मार्च से 31 मार्च तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। जिलाधिकारी दीपक मुगलीकर के अनुसार पहले नाइट कर्फ्यू लगाया था, लेकिन यह असरदार साबित नहीं हुआ। लॉकडाउन का आदेश जिलाधिकारी की तरफ से दिया गया है। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान किसी को भी सड़क पर निकलने पर पांबदी लगाई गई है। जिलाधिकारी के आदेश में दूसरे जिले में काम करने जाने वाले सरकारी कर्मचारियो पर भी रोक लगाई गई है।

23 Mar 2021 03:27PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कोरोना का खौफ दिखाकर राज्य सरकार पर निराधार आरोपों का सहारा ले रहे छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता पहले अपने गिरेबान में तो झांक कर देखें। छत्तीसगढ़ के भाजपा के नेता सबसे पहले यह तो बतायें कि मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के लिये वैक्सीन के डोज क्यों नहीं भेज रही है? 2 दिन में वैक्सीन डोज खत्म होने की स्थिति क्यों बनी? छत्तीसगढ़ में वैक्सीन डोज खत्म हो जाने की स्थिति के लिए भाजपा की केंद्र सरकार ही जिम्मेदार है। पहले कोरोना के नाम पर इकठ्ठा किये गये पीएम केयर्स फंड से छत्तीसगढ़ को कोई ठोस मदद नहीं दी गई और अब वैक्सीन के मामले में भी छत्तीसगढ़ के साथ भाजपा की मोदी सरकार भेदभाव और पक्षपात कर रही है इससे स्पष्ट है कि केंद्र की मोदी सरकार की रूचि कोरोना से लड़ने में नहीं, विपक्षी दलों से राजनीतिक लड़ाई में रुचि है। दुर्भाग्य से मोदी सरकार ने इसमें कोरोना वैक्सीन को अपना हथियार बना रही है। वैक्सीन हथियार है कोरोना महामारी के खिलाफ, इसका राजनीतिक उद्देश्य से उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। कांग्रेस मांग करती है कि छत्तीसगढ़ को पर्याप्त मात्रा में कोरोना वैक्सीन तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। इसमें किसी भी प्रकार का हीलाहवाला या देर या ढील उचित नहीं है। जनस्वास्थ्य से जुड़े कोरोना महामारी जैसे गंभीर मामलों में राजनीतिक कारणों से फैसले नहीं लिए जाने चाहिये।

23 Mar 2021 02:53PM,
by: Thaneshwar sahu