23 Mar 2021

Generic placeholder image

रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा जवानों से भरी बस को ब्लास्ट से उड़ाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस दुखद घटना में एक वाहन चालक सहित डीआरजी के 4 जवानों की शहादत पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने शहीद जवानों और वाहन चालक के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि सुरक्षा बलों की लगातार की जा रही कार्रवाई से नक्सलियों के पैर उखड़ने लगे हैं। यह घटना नक्सलियों की हताशा का परिणाम है। नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान और तेज होगा। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं, साथ ही उन्होंने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी को घटना की पूरी जानकारी लेकर सभी आवश्यक कदम शीघ्र उठाने के निर्देश दिए हैं।

23 Mar 2021 02:00PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने असम में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल और राज्य मंत्री हिमंता बिस्व सरमा भी मौजूद रहे। 126 सीटों वाली राज्य विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान कराए जाएंगे। इस दौरान नड्डा ने कहा कि हम असम की सुरक्षा के लिए सही एनआरसी पर काम करेंगे। हम वास्तविक भारतीय नागरिकों की रक्षा करेंगे और घुसपैठियों का पता लगाकर अहोम सभ्यता को सुरक्षित रखेंगे। असम के राजनीतिक अधिकारों की रक्षा के लिए, हम परिसीमन प्रक्रिया को गति देंगे।

23 Mar 2021 01:32PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर :छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने आज नवा रायपुर स्थित कार्यालय में आयोजित अधिकारियों की बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम तथा छत्तीसगढ़, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पूरक पोषण आहार योजना, मध्यान्ह भोजन योजना, मातृत्व लाभ योजना तथा आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम, छात्रावास को प्रदाय बी.पी.एल. दर पर खाद्यान्न प्रदाय के क्रियान्वयन की समीक्षा की। श्री बाबरा ने राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के सभी स्कूलों एवं सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में आयोग का टोल फ्री नम्बर लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोग का टोल-फ्री नम्बर 1967 एवं 18002333663 पर प्राप्त शिकायतों का 15 दिन के भीतर निराकरण कर आयोग की वेबसाईट में प्रदर्शित किया जाए।

23 Mar 2021 01:00PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

नई दिल्ली: रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने होली से पहले फिर खुशखबरी दी है। खास कर बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और दिल्ली को इससे सीधा-सीधा फायदा होगा। होली से पहले रेलवे ने एक बार फिर कई होली स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी की है। इन स्पेशल ट्रेन के चलने से हजारों यात्रियों को रोजाना घर आने-जाने में सुविधा होगी। बता दें कि कोरोना के कारण ट्रेनों की संख्या कोरोना के पहले के मुकाबले कम है हालांकि रेलवे ट्रेनों का परिचालन सामान्य करने की दिशा में लगातार तेजी से काम कर रहा है। फिलहाल रेलवे पांच राज्यों से अधिक राज्यों के 80 से ज्यादा स्टेशनों के यात्रियों को इससे सीधा-सीधा फायदा होगा। आइए विस्तार से जानते हैं कि रेलवे किन-किन स्पेशल ट्रेनों को चलाने जा रहा है इससे किन-किन रूट के यात्रियों को फायदा होगा।

23 Mar 2021 12:30PM,
by: Thaneshwar sahu