23 Mar 2021
छत्तीसगढ़ के धूर नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जवानों से भरी बस को नक्सलियों ने उड़ा दिया है। इस घटना में तीन जवान शहीद हो गए हैं। जबकि आधा दर्जन जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। नक्सलियों ने किया आइइडी ब्लास्ट, तीन जवान शहीद
23 Mar 2021 12:23PM,by: Imran Khan
रायपुर :पेंशन योजना का लाभ लोगों तक समय पर पहंुच सके इसके लिए राज्य सरकार द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जानी वाली सेवाओं के अंतर्गत मुख्यमंत्री पेंशन योजना को छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 के अंतर्गत शामिल किया गया है। इस आशय की अधिसूचना छत्तीसगढ़ के राजपत्र (असाधारण) में 31 दिसम्बर 2020 को प्रकाशित की जा चुकी है। इस संबंध में मंत्रालय स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा विभागीय संचालक, सभी कलेक्टरों सहित विभागीय जिला अधिकारियों को परिपत्र भेजकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा है।
23 Mar 2021 11:28AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राज्य शासन द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) एवं अन्य योजनाओं में सामाजिक अंकेक्षण कार्यों के संपादन के लिए मोहन चैरियन सैमुअल को सामाजिक अंकेक्षण इकाई का संचालक नियुक्त किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मंत्रालय (महानदी भवन) से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। सैमुअल की संविदा नियुक्ति तीन वर्षों के लिए की गई है।
23 Mar 2021 11:28AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : कोविड-19 वैक्सीन का चौथा फेज आगामी 1 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इस फेज में 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी लोग वैक्सीन ले सकते हैं चाहे उन्हें कोई बीमारी हो या नहीं हो। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लोगों से कोविड-19 वैक्सीन के लिए आगे आने की अपील के साथ केंद्र सरकार के अहम फैसले की जानकारी दी।
23 Mar 2021 11:26AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राज्य सरकार ने प्रशासनिक सेवा ने दो अफसरों का तबादला किया है। जिसकी आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार 2014 बैच के अधिकारी रवि कुमार साहू, संयुक्त कलेक्टर सुकमा को अब बीजापुर जिले का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। वहीं रायगढ़ जिले में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ 2018 बैच के अधिकारी अरुण कुमार सोम को अब सुकमा जिले का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।
23 Mar 2021 10:58AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





