रायपुर : छत्तीसगढ़। सरोरा के सार्थक टीएमटी में बड़ा हादसा हो गया है। फैक्ट्री में ब्लास्ट से 1 मजदूर की मौत हो गई है। वहीं 7 मजदूर घायल हो गए हैं। उरला थाना इलाके की ये घटना है।

feature-top

रायपुर : छत्तीसगढ़। सरोरा के सार्थक टीएमटी में बड़ा हादसा हो गया है। फैक्ट्री में ब्लास्ट से 1 मजदूर की मौत हो गई है। वहीं 7 मजदूर घायल हो गए हैं। उरला थाना इलाके की ये घटना है।

दरअसल, उरला थाना इलाके के सरोरा स्थित सार्थक टीएमटी के फैक्ट्री में सुबह 7 बजे के आसपास ब्लास्ट हो गया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के भट्ठी में यह ब्लास्ट हुआ है। इस दौरान भट्ठी में काम कर रहे कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बाद घायल मजदूरों को मेकाहारा भेजा गया । पुलिस को हादसे की जानकारी मिली, तो पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस का कहना है ब्लास्ट मामले में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ केस दर्ज की जा रहा है।


feature-top