घायल जवानों को बेहतर से बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा

feature-top

घायल जवानों को बेहतर से बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा

रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम दौरे के दौरान कल देर शाम राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल के डॉक्टरों और प्रबंधन के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर नारायणपुर जिले में हुए बम ब्लास्ट की घटना में घायल जवानों का हाल चाल जाना और उन्हें बेहतर से बेहतर उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। मुख्यमंत्री ने घायल जवानों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।


feature-top